देहरादून, 8 अक्टूबर। ग्राफिक एरा में पिटकुल कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), प्रॉम्प्ट लेखन और विभिन्न एआई टूल्स के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू हुई।

कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी ने कहा कि बदलती तकनीक के साथ कदम मिलाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एआई सरकारी कामकाज को अधिक सरल और प्रभावी बनाने में उपयोगी साबित हो सकती है। दस्तावेज तैयार करने, डेटा विश्लेषण और निर्णय प्रक्रिया जैसे कार्यों में एआई का प्रभावी इस्तेमाल किया जा सकता है।

दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान पिटकुल कर्मचारियों को एआई और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग के साथ-साथ चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट कॉपायलट और पावर बीआई जैसे टूल्स के उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक के व्यावहारिक इस्तेमाल से परिचित कराना है।

कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और पिटकुल के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डॉ. विशाल सागर, डॉ. श्याम एस. कपरी, डॉ. श्वेता चौहान, डॉ. सुरुचि शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रशिक्षण में शामिल पिटकुल कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed