आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जारी किए आदेश, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में बदले गए निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच कुमाऊं मंडल में पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती ने 29 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। 18 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों में तैनात निरीक्षकों को दूसरे जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का उल्लेख किया गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ऊधमसिंह नगर से 12 निरीक्षकों के तबादले

ऊधमसिंह नगर में तैनात भूपेंद्र सिंह बुजवान, धीरेंद्र कुमार और राजेंद्र सिंह डांगी को नैनीताल भेजा गया है। हरेंद्र चौधरी, मनोहर दसौनी, प्रकाश सिंह, संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत में नई तैनाती मिली है। वहीं महिला निरीक्षक बसंती आर्या और निरीक्षक नरेश चौहान को अल्मोड़ा भेजा गया है। अशोक कुमार को नैनीताल और श्याम सिंह रावत को बागेश्वर स्थानांतरित किया गया है।

नैनीताल और अल्मोड़ा से भी बदले गए अधिकारी

नैनीताल में तैनात हरपाल सिंह को बागेश्वर और दिनेश सिंह फर्त्याल को पिथौरागढ़ भेजा गया है।

अल्मोड़ा में तैनात देवेश कुमार पांडेय और भुवन मोहन जोशी को नैनीताल भेजा गया है। वहीं अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर में नई तैनाती दी गई है। भुवन चंद्र जोशी को चंपावत स्थानांतरित किया गया है।

पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर से भी तबादले

पिथौरागढ़ से संजीव कुमार को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। चंपावत से महिला निरीक्षक पुनीता बलौदी और निरीक्षक बची सिंह बिष्ट को नैनीताल, जबकि चेतन रावत को ऊधमसिंह नगर में तैनाती मिली है।

बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और महिला निरीक्षक श्वेता दिगारी को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। वहीं सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बरगला को नैनीताल स्थानांतरित किया गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले जारी इस आदेश को कुमाऊं मंडल में पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *