देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के तरला अधोईवाला में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक पर घातक हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। मामले में हत्या का आरोप गौरव के सगे मामा और उनके बेटे पर लगा है।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने नितिन कुमार और उसके बेटे रोहित के खिलाफ हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, एफएसएल और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *