देहरादून, 26 मार्च। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व महाअष्टमी के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर परिवार सहित विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का श्रद्धापूर्वक पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई और विधिपूर्वक आरती उतारी। इसके बाद श्रद्धा भाव से कन्याओं को भोजन कराया गया तथा उन्हें दक्षिणा और उपहार भेंट किए गए।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि कन्याएं मां दुर्गा का स्वरूप होती हैं और उनका पूजन हमारे समाज में शक्ति और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed