पिथौरागढ़।
रसोई गैस की बढ़ती मांग और कतारों की समस्या को देखते हुए पिथौरागढ़ प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी अनिवार्य रूप से कराई जाएगी, ताकि लोगों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार न करना पड़े।

जिलाधिकारी Aashish Bhatgain ने इस संबंध में पूर्ति विभाग और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद फोन कर उनके घर तक सिलेंडर पहुंचाया जाए, जिससे भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

डीएम ने कहा कि जिले के हर उपभोक्ता तक समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यदि कहीं भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अपर जिलाधिकारी, सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कालाबाजारी की किसी भी स्थिति को सख्ती से रोका जाए

गैस आपूर्ति वाहनों की संख्या बढ़ेगी

जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को Indian Oil Corporation Limited, Hindustan Petroleum Corporation Limited और Bharat Petroleum Corporation Limited के प्रबंधकों के साथ समन्वय कर कुछ दिनों के लिए गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। इससे लंबित मांग को जल्द पूरा कर स्थिति को सामान्य बनाने में मदद मिलेगी।

पर्याप्त स्टॉक होने का दावा

डीएम आशीष भटगांई ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।

होटल व्यवसायी परेशान

वहीं Pithoragarh Hotel Association के अध्यक्ष Rajendra Bhatt ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी के कारण होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी के समक्ष मांग रखी गई है और प्रशासन ने समाधान का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed