देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री Ganesh Joshi ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) Syed Ata Hasnain को Bihar का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए नवनियुक्त राज्यपाल को शुभकामना संदेश भी भेजा।

मंत्री जोशी ने कहा कि भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का लगभग चार दशक लंबा सैन्य जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने बताया कि जनरल हसनैन ने अपने सैन्य करियर की शुरुआत Garhwal Rifles की चौथी बटालियन से की थी और अपने कार्यकाल के दौरान कई चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया।

उन्होंने Siachen Glacier, Jammu and Kashmir और Sri Lanka जैसे संवेदनशील इलाकों में सेवा देते हुए राष्ट्र की सुरक्षा और सैन्य नेतृत्व में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाए जाना न केवल गढ़वाल राइफल्स बल्कि देशभर के पूर्व सैनिकों के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और कुशल मार्गदर्शन में बिहार राज्य सुशासन, विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed