देहरादून, 02 मार्च। Ganesh Joshi ने राजेंद्र नगर, किशन नगर और कैनाल रोड स्थित साकेत कॉलोनी में आयोजित होलिका दहन एवं होली मिलन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया और प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राजेंद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कनव बहुगुणा नामक एक नन्हा प्रशंसक मंत्री जोशी से मिलने पहुंचा। मंत्री ने उसे फूलों की माला पहनाकर और ऑटोग्राफ देकर उसका उत्साहवर्धन किया। यह दृश्य वहां उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

मंत्री जोशी ने कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर हम सभी को अपने जीवन की नकारात्मकताओं, ईर्ष्या और द्वेष का त्याग करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि होली को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाएं तथा समाज में एकता और सद्भाव को और मजबूत करें। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर Devendra Bhasin, डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ, पार्षद नंदनी शर्मा, पार्षद योगेश घाघट, कांता शर्मा, संजय अग्रवाल, डीडी अरोड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed