उत्तराखंड वन विकास निगम के कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और साइबर सुरक्षा पर भी होगा प्रशिक्षण

देहरादून, 28 जुलाई: उत्तराखंड वन विकास निगम के कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय एम्प्लॉयी डेवलपमेंट प्रोग्राम (EDP) का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई टूल्स और उनके कार्यालयी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव का विकल्प नहीं, बल्कि कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने वाला एक प्रभावी सहयोगी है। उन्होंने कहा कि एआई से बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए स्पष्ट और सटीक निर्देश (Prompt) देना तथा प्राप्त जानकारी का तथ्यात्मक सत्यापन करना बेहद आवश्यक है।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की प्रभारी कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी ने कर्मचारियों से नई तकनीकों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि तकनीक के प्रति झिझक छोड़कर उसका अधिकतम उपयोग करना समय की आवश्यकता है।

ChatGPT, Gemini और Copilot का मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, ChatGPT, Google Gemini और Microsoft Copilot जैसे आधुनिक एआई टूल्स के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, एआई आधारित कार्यालयी कार्यप्रणाली और डिजिटल उत्पादकता बढ़ाने के व्यावहारिक तरीकों पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

यह कार्यक्रम ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो-वीसी डॉ. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार शर्मा, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत रावत, डॉ. श्याम कापरी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं उत्तराखंड वन विकास निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed