मुख्यमंत्री ने कहा- भारतीय संस्कृति, प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है करवाचौथ; प्रदेश के सभी परिवारों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवाचौथ का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे पर्व परिवारों के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रदेश के सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed