देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देहरादून जिले में 1 और 2 जुलाई 2026 को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने भी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट

जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी संभावित आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेष रूप से नदी-नालों, गधेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

आपात स्थिति में तुरंत दें सूचना

प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपदा, भूस्खलन, जलभराव या अन्य आकस्मिक स्थिति की जानकारी तुरंत जिला प्रशासन या संबंधित नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।

जिलाधिकारी ने लोगों से मौसम की अद्यतन जानकारी पर नजर रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed